मध्य भारत शिक्षा समिति द्वारा गणेश बाग परिसर (ए.बी. रोड, बहोड़ापुर) एवं रामाजी का पुरा स्थित गणेशबाग मंदिर में 14 सितम्बर से 21 सितम्बर 2026 तक 10 दिवसीय 'गणेश महोत्सव 2026' के अंतर्गत आयोजित भजन एवं डांस,फैंसी ड्रेस एवं ड्राइंग प्रतियोगिता,तात्कालिक भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता,इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा निर्माण प्रतियोगिता,भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस महोत्सव में नगर के विभिन्न शिक्षण संस्थाओ के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया मध्य भारत शिक्षा समिति द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव 2026 में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की सांस्कृतिक, कलात्मक एवं रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जा रहा है।